उज्जैन ब्यूरो चीफ नागू वर्मा
उज्जैन। सावन माह के धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण को ध्यान में रखते हुए एस.एस. ब्यूटी एंड एकेडमी की मेकअप आर्टिस्ट सुनेना सिंह सिसोदिया ने अपनी मेकअप कला और हुनर से माता पार्वती के स्वरूप को बेहद आकर्षक एवं मनमोहक रूप प्रदान किया।
पारंपरिक लाल परिधान, मांग टीका, नथ, हार, कंगन सहित विभिन्न आभूषणों से किए गए श्रृंगार में माता पार्वती के सौम्य एवं दिव्य स्वरूप को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया। मेकअप की बारीकियों और पारंपरिक भारतीय श्रृंगार के सुंदर संयोजन ने इस पूरे लुक को खास बना दिया।
सुनेना सिंह सिसोदिया अपने बेहतरीन मेकअप, बारीकियों पर विशेष ध्यान और आकर्षक लुक तैयार करने की कला के लिए जानी जाती हैं। वे हर लुक को चेहरे की बनावट, परिधान और अवसर के अनुरूप तैयार करने पर विशेष ध्यान देती हैं। पारंपरिक से लेकर मॉडर्न मेकअप तक उनके द्वारा तैयार किए गए लुक में उनकी रचनात्मकता, मेहनत और हुनर साफ दिखाई देता है।
सुनेना सिंह सिसोदिया ने बताया कि इस विशेष पार्वती स्वरूप को तैयार करने का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, परंपरा और धार्मिक आस्था से जुड़े स्वरूप को अपनी कला के माध्यम से खूबसूरती से प्रस्तुत करना है।
इस विशेष पार्वती स्वरूप के लिए मॉडल शिवांगी जी वर्मा रहीं। एस.एस. ब्यूटी एंड एकेडमी द्वारा तैयार किए गए इस पारंपरिक एवं आकर्षक लुक की लोगों ने सराहना की।
[खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें- नागु वर्मा जिला ब्यूरो चीफ उज्जैन-8817298143]
